रायबरेली, सितम्बर 10 -- यूपी के रायबरेली में एक गरीब परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी बेटी से गंदी मांग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालगंज तहसील क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवार को सरकारी मदद दिलाने के बदले में लेखपाल ने पहले रिश्वत की डिमांड की। परिवार ने गरीबी का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी बताई तो लेखपाल ने शर्मनाक हरकत की। परिवार से कह दिया कि काम करवाना है तो अपनी बेटी मेरे पास भेजो। जवान बेटी के लिए इस तरह की बातें सुनकर गरीब परिवार हैरान रह गया। मामले की शिकायत करने परिवार एसडीएम के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां भी एसडीएम ने अभद्रता की। इतनी गंभीर शिकायत को सुनने के बाद भी एसडीएम हंसने लगे। कांग्रेस ने परिवार की हालत एक्स पर पोस्ट की तो खलबली मच गई। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंप दी गई है। तहसील क्षेत्र के ए...