संभल, मार्च 10 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और निराश्रित विधवाओं के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने जिला प्रोबेशन कार्यालय से संबंधित अभिलेख और खर्च से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। जांच समिति में डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को अध्यक्ष तथा सहायक कोषाधिकारी मनीश्वर प्रकाश और जिला विकास अधिकारी कार्यालय के लेखाधिकारी योगेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति ने अब जिला प्रोबेशन कार्यालय से सभी संबंधित फाइलें, बिल-वाउचर और स्टॉक रजिस्टर की प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समिति को 15 दिनों के भीतर सभी अभिलेखों की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी है। डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी ने बताया कि योजनाओं से जुडे अभिलेख मांगे गए है...