बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत किया गया जागरूक
सोनभद्र, अगस्त 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभिमुखीकरण अभियान के तहत बुधवार को एसआर इंटर कॉलेज घोरावल में जिला प्रोबेशन कार्यालय की हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आमजन को बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, लैंगिक समानता और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और सीमा द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समाज में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.