साहिबगंज, सितम्बर 28 -- बरहेट। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्थानीय उत्क्रमित आदर्श कन्या उच्च विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेामवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बाल अधिकार व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी ने बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया गया। मौके पर छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। 'एक पौधा बेटी के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर बेटिय...