औरैया, जुलाई 24 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से तुर्कीपुर स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सभी की सहभागिता जरूरी है। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1076, 1090, 108 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर व योजनाएं बताई गई कार्यक्रम ...