बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एमएम इंटर कॉलेज में बना किशोरी क्लब
शामली, जुलाई 27 -- शामली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग ने सोमवार को एमएम इंटर कॉलेज, जलालपुर में किशोरी क्लब की स्थापना की। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के शारीरिक, मानसिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। डीएम आलोक यादव के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने की। इस दौरान पांच-पांच छात्राओं के छह समूह बनाकर किशोरी क्लब का गठन किया गया तथा क्लब के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, हॉकी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में 126 से अधिक किशोरियों ने भाग लिया।इस यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर चलाया गया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.