देहरादून, अप्रैल 30 -- पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से उच्च शिक्षा की तैयारी को लेकर संवाद किया और उन्हें निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बेटियों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखने की अपील की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरुकता और उत्साह बढ़े। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचाय...