हरिद्वार, जनवरी 31 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विधिक जागरूकता और सामाजिक समानता की दिशा में सशक्त करना उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की विधिक मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर-15100 पर संपर्क करने का आह्वान भी किया। शनिवार को महिला अधिकार और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विषय पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय की वर्कशॉप में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। उन्होंने सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से दीप जलाकर इस वर्कशॉप का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये जरूरतमंद लोगों को कोर्ट में विचाराधीन मामलों में मुफ्त कानूनी मदद और सरकारी खर्च पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। सीडीओ ने कहा कि महिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.