बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शांति मौर्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में साइक्लोथान मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। पार्षद राम पाल सिंह, डॉ मधु गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टी शर्ट, कैप वितरित की गई। महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी, केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार ने महिला सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.