औरंगाबाद, फरवरी 2 -- दाउदनगर के भखरुआं मोड़ स्थित भाकपा माले कार्यालय में जिला सचिव मुनारिक राम की अध्यक्षता में बेटी बचाओ न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसके विरोध में जनआंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बताया गया कि अखिल भारतीय छात्र एसोसिएशन और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में निकाली जा रही बेटी बचाओ न्याय यात्रा पटना से शुरू होकर जहानाबाद, गया, गोह और हसपुरा होते हुए दाउदनगर पहुंचेगी। दाउदनगर में यात्रा बाजार रोड स्थित लाल मार्केट के पास सभा के रूप में आयोजित होगी। सभा को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन और अखिल भारतीय छात्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन के प्रखंड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.