हाथरस, मई 25 -- ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में विकासखंड सासनी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उनके द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल सूचित करने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में चर्चा की गई।महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विम...