भागलपुर, मार्च 9 -- एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में महिला दिवस के अवसर पर बेटी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू ,सुमित कुमार साहू, टिशू कुमारी आदि थी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल बेटियों मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, आनन्या वात्सल्य, तान्या वात्सल्य, अनामिका आनंद, निधि कुमारी, राधिका कुमारी और एनसीसी छात्रा नेहा कुमारी, उषा कुमारी, रानी कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने सभी अभिभावकों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी को खिलाड़ी बनाने का अनुरोध भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.