रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूड़ा किशनी में समग्र शिक्षा के तहत आयोजित संकुल स्तरीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यालय प्रबंध समिति के 54 प्रशिक्षणार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। संदर्भदाता रमेश चंद्र तिवारी और बलवंत सिंह खाती ने बालिका आत्मरक्षा, प्रधानमंत्री पोषण योजना, बाल सखा तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी दी। इस दौरान नोडल अधिकारी महेंद्र प्रताप पांडेय व प्रधानाध्यापिका निर्मल ओझा ने ब्लॉक स्तरीय नृत्य व रैंप प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाली दिशा राना व भूमि राना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीआरपी स्वाति भट्ट, बीआरसी समन्वयक करुणेश सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.