बेटी बचाओ, नशा मुक्ति और जल संरक्षण का दिया संदेश
पीलीभीत, जुलाई 14 -- माधोटांडा। 49वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से सोमवार को नोजालिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और जल संरक्षण का महत्व बताया गया तथा समाज में इन विषयों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सी समवाय की नोजालिया सीमा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सोबत सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान एसएसबी के आरक्षी विजय बहादुर, सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य जवान मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.