पटना, मार्च 22 -- Bihar Board Fraud News: बिहार में इंटरमीडियट परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। इससे पहले बिहार बोर्ड(बीएसईबी) के नाम पर ठगी का खेल खेला जा रहा है। मधेपुरा में एक छात्रा के पिता को फोन करके चार हजार रिश्वत की मांग की गयी। कॉलर ने छात्रा के परिजन और परीक्षा का पूरा डिटेल भी बताया। कहा कि छात्रा भूगोल और होम साइंस में फेल कर रही है। उसने कुल मिलाकर 155 नंबर प्राप्त किया है। खुद को बोर्ड का स्टाफ बताने वाले ने अपना नाम गौरव बताया। छात्रा के भाई वरुण कुमार ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 21 मार्च को दोपहर बाद गौरव कुमार नाम बताने वाले एक शख्स ने साले को फोन किया। वहाँ से हमारा नंबर लेकर कॉल किया और छात्रा के साथ माता, पिता के साथ क्रमांक भी सही बताया। कहा कि बेटी दो सबजेक्ट में फेल कर रही है। उसने 155 नंबर लाया है पर होम साइंस और भ...