सहारनपुर, फरवरी 18 -- भायला पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बताया कि भ्रूणहत्या महापाप है। प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। इस दौरान प्रिया, ईशा, मेघा ,रिया, संजना, सलोनी आदि रहे। उधर, गांव रणखंडी स्थित ठाकुर कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पर्यावरण स्वच्छता को रैली निकाल लोगों को पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य डा. अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डा. शीबा परवीन सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। वहीं सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी के शिविर में छात्रों को एसबीआई रोहाना के ऋषिपाल ने डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। छात्रों को जागर...