बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने किया हत्या का प्रयास
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बेटी पैदा होने पर पति और ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। विवाहिता किसी तरह से ससुराल से भागकर अपने मायके पहुंची और थाने में शिकायत दी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शक्ति खंड-चार निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मूलरूप से मध्य प्रदेश छतपुर के देवगांव का निवासी है। वह बचपन से शक्ति खंड-चार में अपने माता-पिता के साथ रही है और यहीं से अपनी शिक्षा पूरी की है। 31अगस्त 2008 उनकी शादी देवगांव निवासी राजेश शर्मा से हुई थी। यह रिश्ता उनकी बुआ ने करवाया था और शादी दहेज रहित थी। उन्हें बताया गया था कि पति राजेश नौकरी करता है। शादी के बाद जब वह सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.