मैनपुरी, सितम्बर 29 -- शादी के बाद बेटी पैदा हुई तो विवाहिता का उत्पीड़न शुरू हो गया। अतिरिक्त दहेज के रूप में फ्लैट की मांग भी की गई। मांग पूरी न होने पर शादी के पांच वर्ष बाद विवाहिता को बेटी के साथ ससुराल से निकाल दिया गया। उसकी जान लेने की कोशिश भी की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के शंभूनगर निवासी सुषमा पुत्री शंकरदयाल ने महिला थाने की पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि फरीदाबाद के संजय कॉलोनी निवासी विनोद कश्यप पुत्र चंद्रभान कश्यप के साथ उसकी शादी 11 जुलाई 2016 को हुई थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला शादी में 10 लाख रुपये नकद कुल 30 लाख रुपये खर्च किए गए। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग पुत्री पैदा होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे ह...