कानपुर, मार्च 27 -- चकेरी। एक महिला ने बेटी के पैदा होने पर पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताणित करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी न होने पर पति ने नशे में महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर पीड़िता को बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत कर जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। बरेली निवासी महिला श्वेता सिंह ने बताया कि उसका विवाह जून 2011 में जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी पुष्पराज सिंह से हुई थी। विवाह के बाद सब ठीक चल रहा था। अक्टूबर 2012 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने के बाद पति पुष्पराज, सास मालती देवी और लखनऊ निवासी ननद पल्लवी उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति शराब का लती है। शराब पीकर आए दिन ...