देहरादून, अप्रैल 30 -- दून अस्पताल के एक्सरे तकनीशियन अभिषेक गोदियाल ने अपनी नन्ही बेटी के स्वागत के जरिए समाज को बेटी बचाओ का अनूठा संदेश दिया। अभिषेक की पत्नी नीलम गोदियाल ने बेटी को जन्म दिया, तो पिता ने अपनी गाड़ी और घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया। गाड़ी पर पोस्टर लगाकर लिखा देवताओं की असीम कृपा से बिटिया का आगमन हुआ है। मेरी दुनिया को पूरा करने के लिए शुक्रिया, मेरी प्यारी बेटी। अस्पताल से घर तक इसे देख लोगों ने सराहा और वीडियो बनाए। घर पर अभिषेक के पिता गुरु प्रसाद गोदियाल, मां सुमन गोदियाल, अन्य परिजनों और पड़ोसियों ने बहू, बेटे और पोती का गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिषेक-नीलम का पहले से एक बेटा गीतांश प्रसाद गोदियाल भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.