प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में शनिवार रात बच्ची पैदा होने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजन अस्पतालकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अमेठी के संग्रामपुर भंवरपुर निवासी राकेश वर्मा शनिवार को 26 वर्षीय पत्नी मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल ले आए। यहां शाम साढ़े छह बजे उसे ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अलग-अलग शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि रात नौ बजे ही प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। रात करीब 11 बजे मनीषा की मौत हो गई। राकेश का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर 6-7 बार कहने के बाद भी नर्स नहीं आई तो वह इमरजेंसी में गया। वहां से आधे घंटे बाद डॉक्टर आए। देखकर कहा कि इंजेक्शन दिया गया है, अभी ठीक...