बेटी पैदा हुई तो एक साल बाद घर से निकाला
लखनऊ, अगस्त 24 -- इटौंजा में कलयुगी ससुरालीजनों ने बहू के बेटी को जन्म देने पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बाल विवाह करने, बेटी के जन्म होने पर एक साल बाद घर से निकाल देने, दहेज समेत अन्य आरोप लगाते हुए इटौंजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटौंजा नगर पंचायत की महिला का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो आरोपी पति तौशीब बहलाकर उसे भगा ले गया था। फिर बाल विवाह किया था। वह ससुराल में रहने लगी। फिर उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म देने के बाद से ही ससुरालीजन ताने देने लगे। बेटी को जन्म दिए जाने पर उससे और दहेज लाने की मांग की जाने लगी। साथ ही कई तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म के एक साल बाद उसे पति तौसीब, ससुर यूनुस ने दहेज लाने के लिए बेटी समेत उसे ससुराल से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.