बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर। नगीना देहात पुलिस ने तीन दिन पहले हुई अनुज की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। अनुज के ही तमंचे से उसकी प्रेमिका ने कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी महिला ने खुलासा कि अनुज उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था, इसलिए उसने अनुज की हत्या कर दी। आरोपी महिला, अनुज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। 29 अप्रैल की सुबह नगीना देहात के गांव जुलाहापुरा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। यह भी पढ़ें- बेटी पर नजर डाली तो खौल उठा मां का खून, लिवइन पार्टनर को उसी के तमंचे से उतारा मौत के घाट पुलिस ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय अनुज निवासी जुलाहापुरा के रूप में की। उसके दाहिने कान के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को ...