सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- लंभुआ, संवाददाता । लंभुआ क्षेत्र में स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम तेरयें के शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय में समापन समारोह का आयोजन किया। स्वयंसेवकों स्वयंसेविकाओं ने धरती बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मतदाता जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को समाज की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना एवं समाज के समस्याओं के समाधान हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेना। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवियों में नेतृत्व ,टोली मे...