जामताड़ा, जनवरी 24 -- बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नारायणपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभागार में शनिवार को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका नीयुति दास एवं अनिता देवी ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बेटी आज के समय में किसी पर बोझ नहीं है। आवश्यकता है कि बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे जन्म से लेकर शिक्षा एवं विवाह तक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विवाह रोकथाम, किशोरियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.