बेटी ने श्रमिक पिता को किया गौरवान्वित
रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- सितारगंज। श्रमिक पिता की बेटी ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94.20 फ़ीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। वह प्राध्यापक बनकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहती है। आजाद वार्ड, सितारगंज निवासी शखावत हुसैन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पांच बच्चों में तीसरे स्थान की बेटी शिफा जीजीआईसी, सितारगंज की छात्रा है। वह बचपन से ही मेधावी रही है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी 91 फ़ीसदी अंक के साथ उसने विद्यालय में टॉप किया था। शिफा ने बताया कि वह घर में पांच घंटे तक पढ़ाई करती थी। फिर, विद्यालय में खाली पीरियड में वह अन्य साथियों को पढ़ाती थी। यह भी पढ़ें- वाराणसी के स्कूलों में सफलता की धूम! राजपुर मंगारी से अग्रसेन कॉलेज तक, मेधावियों ने लहराया परचम इससे उसका भी रिवीजन हो जाता था। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.