बेटी ने लगाया पिता पर छेड़छाड़ का आरोप
आगरा, जून 21 -- कलियुगी पिता पर बेटी ने छेड़छाड़ करने और मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पितृ दिवस पर हुई यह घटना शर्मसार करने वाली है। थाना पिनाहट क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बेटी ने रविवार को पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बेटी ने बताया कि पिता हर समय उसको बदनीयती से देखता है। मां जब भी विरोध करती है। उसे बुरी तरह मारत-पीटता है। इस कारण वो ज्यादा समय अपने चाचा-चाची के घर पर ही रहती है। रविवार को पिता चाचा-चाची के घर पर आ गया। डंडों से मारपीट करता हुआ उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। मां ने विरोध किया तो उसको भी बुरी तरह पीटा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.