गाज़ियाबाद, मई 8 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-1 स्थित मैक्स अस्पताल में गुरुवार को लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हुआ। 32 वर्षीय बेटी ने अपने 65 वर्षीय पिता को नया जीवन देने के लिए लिवर का हिस्सा दान किया। मरीज एमएएसएच (मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-असोसिएटेड स्टिएटोहेपेटाइटिस) से संबंधित गंभीर लिवर बीमारी से पीड़ित था। सर्जरी एडवांस्ड दा विंची एक्सआई रोबोटिक सिस्टम की मदद से डॉ. सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में की गई। उन्होंने कहा कि लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी बेहद कठिन प्रक्रियाओं में से एक है। रोबोटिक तकनीक से कम चीरे, कम दर्द और तेजी से रिकवरी संभव हुई। पिता और बेटी दोनों की हालत स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...