बेटी ने पिता की मौत पर जताई आशंका, पोस्टमार्टम की मांग
बहराइच, अगस्त 2 -- पयागपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी 75 वर्षीय जगतराम की मौत को लेकर उनकी पुत्री ने संदेह जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ककरा नेवादा निवासी संपता देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताते चले कि एक अगस्त की शाम करीब 7 बजे फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता जगतराम का निधन हो गया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचीं।संपता देवी का कहना है कि उन्हें पिता की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों की जांच कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: देवगन डैम किनारे मिले शव का किया गया अंतिम संस्कार थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.