बेटी दूधमुंही बेटी छोड़कर चली गई, नाना-नानी के लिए मासूम नतिनी को संभालना हुआ मुश्किल
जमुई, जुलाई 8 -- झाझा । निज संवाददाता बेटी,दूधमुंही बेटी छोड़कर चली गई और अब बेचारे नाना-नानी के लिए अपनी मृतक बेटी की महज तीन माह की उम्र वाली मासूम बेटी को संभालना मुश्किल का सबब बना हुआ है। मुश्किल भरी यह स्थिति है देहज व कथित अवैद्य संबंधों की भेंट चढ़ी मृतका लवली देवी के माता-पिता की। मंगलवार को थानाध्यक्ष से अपनी पीड़ा-परेशानी बताने व बेटी के लिए इंसाफ मांगने पहुंचे मृतका के माता-पिता मीना देवी-छबीला यादव ने बताया कि पति आदि की प्रताड़ना की भेंट चढ़ उनकी बेटी महज बीस वर्ष की कच्ची उम्र में ही उनका साथ छोड़ने के बाद अब वे उसकी बेटी के रूप में ही अपनी बेटी को महसूस कर किसी तरह अपने दिल को सांत्वना देने में लगे हैं। किंतु, बकौल नानी मीना देवी, मुश्किल यह कि अपनी मां की आपबीती से बेखबर उक्त मासूम हर घड़ी मां की गोद ढूंढ़ती व न मिलने पर रोती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.