रामपुर, सितम्बर 30 -- मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संडौली निवासी भागवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री खुशबू की शादी भानु प्रताप निवासी ग्राम हरैया के साथ हुई थी।लिखा कि खुशबू के जेठ सुखदेव, ससुर सोमपाल, ननद छोटी व जेठानी जानवती आए दिन खुशबू व उसके पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं और घर से निकल जाने के लिए कहते हैं।आरोप है कि आरोपीगण घर न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देते है साथ ही बीते सोमवार को सभी ने खुशबू व उसके पति के साथ मारपीट की। जिससे दोनों को चोटें आई हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...