बेटी गायब होने से दुखी महिला ने लगाई फांसी
झांसी, जुलाई 1 -- झांसी। बबीना कस्बे में बुधवार को बेटी के कथित रूप गायब होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन, कुछ नहीं किया। वहीं पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। न्यू पंप हाउस निवासी पीड़ित ने बबीना थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले का रहने वाला अभिषेक साहू उसकी 20 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की। जिस पर उसने धमकी दी। मंगलवार देर रात अभिषेक कथित रूप से उनके घर में घुस आया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। रात करीब 12 बजे पत्नी ने देखा तो बेटी घर पर नहीं थी। साथ ही अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे करीब 2.20 लाख रुपये नकद, सोने के झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.