बिजनौर, मार्च 1 -- होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक पिता अपनी बेटी के घर होली की भेंट देने जा रहे थे। रास्ते में ही हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया। धामपुर-नूरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिपाल सिंह निवासी अमखेड़ा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा नींदडू पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी के गांव ठाठ नगला होली की भेंट देने जा रहे थे। परिवार के लोग उनकी राह देख रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, नवीन कुमार, वैभव चौहान, अवनीश चौहान, सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। विधायक ने शोक जताया घटना की सूचना पर विधायक अशोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.