बाराबंकी, मार्च 19 -- कोठी (बाराबंकी)। बेटी को ससुराल से मायके लेकर जा रहे पिता को दामाद और समधी ने बीच रास्ते में रोककर पीट दिया। हद तो तब हो गई जब दामाद ने पिटाई करने के बाद घायल ससुर के कान आधे हिस्से को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़ा से बिलबिला रहे बेटी और पिता को आस पास के लोगों ने किसी तरह अलग कराया। मारने पीटने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद और समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव निवासी जगदंबा प्रसाद द्विवेदी पुत्र शिवशंकर द्विवेदी का कहना है कि सबसे छोटी पुत्री नेहा का विवाह अभी हाल ही में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी निखिल तिवारी पुत्र गुड्डू तिवारी उर्फ सरवन तिवारी के साथ किया था। आरोप है कि दहेज में अतिरिक्त रुपए की मांग को लेकर...