बेटी को ससुरालीजनों ने पीटा, आभूषण छीनकर घर से निकाला
मैनपुरी, अगस्त 24 -- दहेज की मांग पूरी न होने और दो बेटियों के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने एक विवाहिता पर जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। शादी में भारी-भरकम खर्च के बावजूद बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पीड़िता का लगातार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। हाल ही में पुलिस मध्यस्थता से हुए समझौते के बाद घर लौटते ही ससुराल जनों ने उसके साथ लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता का स्त्रीधन छीनकर उसे गंभीर हालत में घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनी के गांव हिरोली निवासी महावीर सिंह ने अपनी पुत्री का विवाह 26 फरवरी 2020 को उझियानी थाना सैफई, इटावा निवासी योगेश कुमार के साथ किया था। यह भी पढ़ें- दहेज में कार और दो लाख मांगे, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला पिता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.