बेटी को लेने ससुराल पहुंचने पर देवर ने की हवाई फायरिग
काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर। मारपीट की शिकायत पर बेटी के ससुराल जाने पर देवर पर हवाई फायरिंग करने पर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम बगवाड़ा निवासी सतवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार को उसकी बेटी ग्राम पच्चावाला कुंडेश्वरी निवासी मंदीप कौर ने फोन कर बताया कि उसके पति हरजीत सिंह, देवर प्रदीप सिंह, सास सिंदर कौर, ससुर जोगेंद्र सिंह ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो देवर प्रदीप ने छत पर चढ़कर दो हवाई फायर किए। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- बेटी को लेने ससुराल पहुंचने पर देवर ने की हवाई फायरिग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.