बेटी को लेकर घर से लापता हुई महिला
रुद्रपुर, जून 5 -- सितारगंज। शक्तिफार्म निवासी महिला अपनी बेटी को लेकर घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की है। शक्तिफार्म के गांव गोविंद नगर निवासी राजीव मंडल ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है कि 26 मई को उसकी पत्नी ज्योति मंडल बिना घर पर बताए बेटी रुद्राक्षी मंडल को लेकर कहीं चली गई। आसपास नाते - रिश्तेदारों में काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद है। उसे भय है कि कहीं उसकी पत्नी और बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना न घटित हुई हो। मामले में पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.