बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता मरका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी कूदने जा रही थी कि राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक बच्ची का पता नहीं चल सका था। उसरा गांव निवासी ब्रजराज यादव की 35 वर्षीय बेटी रुबीना यादव पति राजू से विवाद के कारण कई साल से अपने मायके में बेटी पिंकी व बेटा चिंटू के साथ रह रही है। शुक्रवार को घर में रुबीना का मां से फोन पर किसी से बात करने को लेकर विवाद हो गया। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पांच वर्षीय बेटी पिंकी को लेकर यमुना मरका पुल पहुंची। कुछ देर रुबीना वहां घूमती रही और फिर अचानक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.