एटा, अप्रैल 16 -- बेटी को मोहरा बनाकर विरोधियों को दुष्कर्म के मामले में फंसवाने वाली महिला को कोर्ट ने दोषी माना। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता बयान से मुकर गई और मां के कहने पर फंसाने की बात कही। दोषी को एक माह की सजा सुनाई है। महिला को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक श्रीकृष्ण यादव के अनुसार थाना जैथरा के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 19 अगस्त 2019 मजदूरी करने गए थे। पत्नी, बेटी खेत पर गई थी। आरोप लगाया था कि दो बाइकसवार पर चार आरोपी आए थे और दोनों को अचेत कर दिया था। यह भी पढ़ें- छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में मामा-भांजा को चार वर्ष की सजा पत्नी को अगले दिन कसबा जैथरा छोड़कर चले गए थे बेटी को आरोपी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की थी और बेटी को बराम...