बाराबंकी, मार्च 19 -- कोठी (बाराबंकी), संवाददाता। बेटी को ससुराल से मायके ले जा रहे पिता को दामाद और समधी ने बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा। दामाद ने पिटाई के दौरान ससुर के कान का आधा हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया। दर्द से बिलबिलाते पिता और बेटी को आसपास के लोगों ने किसी तरह छुड़ाया। मारपीट के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद और समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव निवासी जगदंबा प्रसाद द्विवेदी पुत्र शिवशंकर द्विवेदी ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी नेहा का विवाह हाल ही में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी निखिल तिवारी पुत्र गुड्डू तिवारी उर्फ सरवन तिवारी के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी और मांग पू...