बेटी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
बांदा, अगस्त 8 -- बांदा। कमासिन थाने के एक गांव निवासी पिता ने थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी के अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 28 अगस्त को उसकी बेटी मार्कशीट लेने इंटर कॉलेज गई थी। घर नहीं लौटी तो फोन किया,लेकिन बंद रहा। उसने थाने में 29 को गुमशुदगी दर्ज कराई। छह अगस्त को बेटी ने फोन कर बताया कि वह कालिंजर में है।उसे गांव का बुद्धविलास भगा लेकर लाया था। वह वहां गया और बेटी को लेकर आया। उलाहना देने घर गया तो उसके पिता सरोध ने गाली-गलौज की और धमकाया। आठ माह पहले भी बुद्ध विलास बेटी को भगा ले गया था। इस मामले का मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। पुलिस ने पछौंहा गांव निवासी बुद्धविलाश वर्मा व उसके पिता सरोध वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.