गोरखपुर, मार्च 12 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का अंगिरा उनकी पुत्री को चार-पांच महीने पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसमें गांव के करन और विपिन की भी भूमिका रही। अब सभी उनके लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...