प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा। अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई बाजार निवासी लीला देवी पत्नी कैलाश ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। उसने अपनी बेटी अंजनी की शादी छोटू पथरकट निवासी अजुहा बाजार सैनी कौशाम्बी के साथ की थी। दो वर्ष से उसकी बेटी को मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे धनऊ गांव निवासी छंग्गू के यहां रखा लेकिन भेज नहीं रहे। 12 जून को करीब 10:30 बजे वह अपनी बेटी को बुलाने पूरे धनऊ गई तो उसके दामाद छोटू ने लाठी-डंडे से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। जब उसकी बेटी बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी मारा पीटा। पीड़िता लीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसके दामाद छोटू पथरकट निवासी अजुहा सैनी कौशाम्बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...