बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप
काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। महिला ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी बीते 6 मई की दोपहर लगभग 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। खोजबीन करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। आरोप लगाया कि ग्राम बांसखेड़ा निवासी आलम उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। महिला ने पुलिस से उसकी बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.