संभल, अप्रैल 2 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात करीब 2 बजे दूसरे गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान उसकी मां ने युवक को देखकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका और लड़की को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.