संभल, अप्रैल 4 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी को 31 मार्च की दोपहर पड़ोसी थाने क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की रिश्तेदारी सहित संभावित सभी स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने असमोली थाना पुलिस को तहरीर देकर युवती की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.