मुरादाबाद, जून 23 -- युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 20 साल की बेटी को जिला मुरादाबाद के गांव काजीपुरा निवासी मनीष पुत्र विजय सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके अलावा गांव के ही डीलर अजीत प्रताप ने आरोपी का सहयोग किया। तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...