संवाददाता, मार्च 18 -- यूपी के अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए वेदपाल की मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंगों में मथुरा की युवती की शादी तुड़वाने व दूसरी जगह शादी होने के बावजूद उसे तंग करने के चलते युवती के परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता बागपत व भाई आगरा पुलिस में तैनात है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे युवती के चचेरे भाई इटावा पीएसी में कांस्टेबल व एक शूटर की तलाश में पुलिस जुटी है। खैर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी 32 वर्षीय वेदपाल को सोमवार रात 10 बजे रेनुका अस्पताल में घुसकर दो लोगों ने गोली मार दी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.