अंबेडकर नगर, मई 10 -- जलालपुर। स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति ने अवगत कराया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का युवक रास्ता रोककर परेशान करता है। इतना ही नहीं धमकी देता है कि पुत्री को उससे ही शादी करना है। दूसरे से शादी नहीं होने देगा। उसकी धमकी से परिवार भयभीत है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...