फतेहपुर, मई 24 -- चौडगरा। बिंदकी-मुरादीपुर रोड पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बेटी बाल-बाल बच गई, लेकिन आंखों के सामने पिता की मौत देखकर वह बदहवास होकर घंटों शव के पास रोती-बिलखती रही। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और करीब दो घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्यानपुर के गुगौली निवासी 48 वर्षीय अनमोल राठौर अपनी 19 वर्षीय बेटी रचना सिंह को बिंदकी डिग्री कॉलेज में परीक्षा दिलाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कंसपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बेटी सड़क की दूसरी ओर जा गिरी, जबकि अनमोल राठौर डंपर क...